पत्रकार कल्याण परिषद का सम्मेलन सतना में 22 नवंबर को

- मुख्य अतिथि मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह होंगे
ग्वालियर, पत्रकार कल्याण परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 22 नवंबर को सतना के कलकत्ता मैरिज गार्डन सेमरिया चौक में सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना सांसद गणेश सिंह करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मप्र वेयर हाउसिंग एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन भोपाल के अध्यक्ष संजय नगाइच, विधायक विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर सतना योगेश ताम्रकार व वरिष्ठ समाजसेवी व प्रथम महापौर रहे पं. राजाराम त्रिपाठी, पूर्व महापौर श्रीमती ममता पांडेय भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी, गिरीश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम में सभी से उपस्थित होने की अपील की है।   

posted by Admin
75

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->