भोपाल। प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से गत रोज ग्वालियर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने सौजन्य भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। भेंट के दौरान सुधीर गुप्ता ने मंत्री विजयवर्गीय को एक ज्ञापन देकर राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त प्रतिमा स्थल के दोनों साइड नाम के द्वार एवं दक्षिण विधानसभा में रोड संधारण के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की।