केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने स्व. चन्द आहूजा को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को भाजपा ग्वालियर महानगर के जिला सह-संयोजक (सोशल मीडिया) आलोक आहूजा के लश्कर स्थित सिंधी कॉलोनी निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय श्रीचंद आहूजा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आलोक आहूजा के स्वर्गीय पूज्य पिताजी श्रीचन्द आहूजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों एवं उपस्थित सिंधी समाज के गणमान्यजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पटसारिया, मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, मंडल महामंत्री गोपाल जाटव, मनीष आहूजा, जिला सोशल मीडिया सदस्य अर्जुन नगेले एवं आनंद भारदेले सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सिंधी समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->