पंजाबी समाज की झंग बिरादरी के अध्यक्ष एवं नगर निगम पूर्व उपायुक्त जगदीश अरोरा की धर्मपत्नी मंजू अरोरा का निधन
ग्वालियर 20 दिसंबर शुक्रवार को पंजाबी समाज की झंग बिरादरी के अध्यक्ष, एवं नगर निगम के पूर्व उपायुक्त जगदीश अरोरा की पत्नी श्रीमती मंजू अरोरा के निधन की खबर से पूरे पंजाबी समाज में शोक व्यापत हो गया है, मंजू अरोरा स्वयं भी नगर निगम में कार्यालय अधीक्षक पर कार्यरत थी जिनकी अंत्येष्टि कल 10:00 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में की जाएगी