ग्वालियर के धनंजय दुबे ने 28वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं रजत पदक जीते
ग्वालियर। ग्वालियर के खिलाड़ी धनंजय दुबे ने 28वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए हैं। यह प्रतियोगिता 12 से 16 नवंबर 2026 तक तिरुवनंतपुरम, केरल में आयोजित की गई थी। ।
लॉन टेनिस में धनंजय दुबे उनकी उपलब्धियाँ निम्नानुसार है।
पुरुष युगल - स्वर्ण पदक
पुरुष एकल - रजत पदक
धनंजय दुबे की यह शानदार उपलब्धि ग्वालियर एवं मध्य प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनकी मेहनत, लगन, समर्पण और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन डेफ खेल समुदाय तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ की ओर से खिलाड़ी धनंजय को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी । ग्वालियर बधिर सोसाइटी एवं मध्य प्रदेश डेफ स्पोर्ट्स सोसाइटी को धनंजय दुबे की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है। ग्वालियर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।