मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत
ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास पर पधारे। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात शाम लगभग 6 बजे वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये रवाना हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे राजकीय विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर पधारे। विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, मध्यप्रदेश पतंजलि योग संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी उपस्थित थे।