श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या


पांचवीं पुण्यतिथि पर स्व. विनोद समाधिया जी को दी गई श्रद्धांजलि, भजन संध्या में श्रद्धालु हुए भावविभोर

ग्वालियर। कश्मीरी बाजार के आयोजक कृष्णकांत समाधिया के पिताजी वेकुंठवासी श्री विनोद समाधिया जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 19 नवंबर, गुरुवार को कश्मीरी बाजार, दस्तकारी हाट, शिल्प बाजार, सूर्य नमस्कार तिराहा, ग्वालियर में सुन्दर कांड एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम दरबार के भूमि पूजन से हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम के भजनों और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। समाधिया परिवार एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ धर्म एवं भक्ति के इस आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय श्री विनोद समाधिया जी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा किया गया। परिवारजनों ने अपने प्रियजन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं स्मृतियों को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

इस अवसर पर अनुराधा समाधिया, कृष्णकांत समाधिया एवं शुभम समाधिया सहित समाधिया परिवार के सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम ने श्रद्धा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->