परहित करने वाले का दुख दूर करते हैं भगवान: शास्त्री


महलगांव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन

ग्वालियर। महलगांव करौली मैया मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर कपिलदास महाराज के सानिध्य में सुबह आचार्य दीपक तिवारी प्रथम महाविद्या मां महाकाली का महायज्ञ करा रहे है,वहीं दोपहर में दंदरौआ महाराज के के कृपापात्र पं पवन शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा की रसपान करा रहे हैं।
 कथा के तीसरे दिन पवन शास्त्री ने कहा कि कथा सुनने का अधिकार सिर्फ उस श्रोता को है, जिसके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या का भाव नहीं है। जो कष्ट सहकर भी किसी के प्रति द्वेषभाव नहीं रखती, वो कथा सुनने का सच्चा अधिकारी है,लेकिन जो दूसरे की उन्नति से जलता है, उसे कथा सुनने का अधिकार नहीं है,लेकिन दूसरे के दुख को देखकर जो द्रवित हो जाता है, भगवान उसे दुखी नहीं होने देते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कैसा भी कष्ट आ जाए, भगवान को नहीं भूलना चाहिए। पांडवों ने भगवान का सानिध्य पाकर महाभारत का युद्ध जीत लिया। भगवान का स्मरण करने से सदा जीत होती है। उन्होंने कहा कि सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं हैं। जीवन में कितना ही दुख आ जाए,लेकिन सत्य का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। सत्य परेशान तो हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। सत्य का मार्ग कठिन हैं,लेकिन सच्चा सुख सत्य का मार्ग पर चलने से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान का सच्चे मन से स्मरण करने से जीवन में सब कुछ मिल जाता है। लेकिन लोग सुख में भगवान को भूल जाते हैं,लेकिन दुख में याद करते हैं, लेकिन वे करुणानिदान हैं और अपने भक्तों को क्षमा कर उन्हें क ष्टों से मुक्त कर देते हैं। कथा के दौरान माताएं भाव विभोर होकर नृत्य करने लगीं। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा होगी।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->