श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव: निकली निशान शोभायात्रा, जागरण में प्रख्यात भजन गायकों ने समां बांधा

ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली द्वारा 56वां श्याम वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर तक श्री श्याम हवेली हजीरा पर मनाया जा रहा है। 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे निशान पूजन आयोजित किया गया और दोपहर 2 बजे श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा श्री श्याम हवेली से प्रारंभ होकर हजीरा, बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर आकर संपन्न हुई।
शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं के साथ बच्चे और पुरुष भी बड़ी संख्या में बाबा के गीत गुनगुनाते हुए चल रहे थे और बाबा के भजनों पर सभी लोग झूमते नजर आए। इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया, पुष्प वर्षा हुई। शोभा यात्रा में श्री श्याम बाबा एक रथ में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले। एक रथ पर श्यामलीन किशन बाबा भी विराजमान थे। 21 नवंबर को श्याम हवेली पर प्रातः 9 बजे से हवन, दोपहर 1 बजे से प्रसादी, भंडारा होगा।

विशाल जागरण में भजन गायकों ने समां बांधा
सायं 7 बजे से प्रारंभ हुए विशाल जागरण में हिन्दुस्तान के प्रख्यात भजन गायकों ने अपनी वाणी से समां बांध दिया। भजनों पर भक्त झूम उठे, नाचने लगे और बाबा की भक्ति में लीन हो गए।

नरेश नरसी फतेहाबाद द्वारा "लोगो जय श्री श्याम को - दुनिया भर में सिक्को चाले, श्याम नाम को, गाड़ी पै लगायो, लोगो जय श्री श्याम को...", "चलती है और चलती रहेगी बाबा की सरकार - चलती है और चलती रहेगी, बाबा की सरकार..."*

 गुलाब नाथ रामगढ़ शेखावाटी द्वारा "कुण जाणे या माया श्याम की - कुण जाणे या माया श्याम की, बाबा की लीला अपरम्पार...", "त्रिलोकी रो नाथ जाट के बन गयो हाली रे..."

सुनील जैन दिल्ली द्वारा "कीर्तन की है रात बाबा - कीर्तन की है रात बाबा, आज थाने आणो है...", "तीन बाण के धारी - तीन बाण के धारी, तेरी महिमा न्यारी, खाटू वाले श्याम..."

मनोज शर्मा ग्वालियर द्वारा "मेरा श्याम आ गया - मेरा श्याम आ गया, मेरे बाबा आ गए...", "बाबा तेरे दरबार में - बाबा तेरे दरबार में, जो भी आया झोली भर के गया..."


posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->