संतोष ही सच्ची संपन्नता का आधार, असंतोष ही दरिद्रता का कारण – आचार्य सुरेश शरण शास्त्री



ग्वालियर। श्री राम समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय 37वें श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के सप्तम एवं अंतिम दिवस कथा व्यास परम पूज्य आचार्य श्री सुरेश शरण शास्त्री जी महाराज ने संतोष, भक्ति, धर्म और नारी चरित्र की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान सीता-मंदोदरी एवं बानो प्रसंग सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवनोपयोगी संदेश दिए।

आचार्य श्री ने संतोष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतोष ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है। जिसके जीवन में संतोष नहीं है, वह सब कुछ होते हुए भी दरिद्र है। धन-संपत्ति से वास्तविक सुख प्राप्त नहीं होता, बल्कि संतोष, सदाचार और ईश्वर के प्रति श्रद्धा से जीवन में सुख एवं शांति आती है।

सीता एवं मंदोदरी के चरित्र का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने नारी के त्याग, धैर्य, मर्यादा और धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माता सीता भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी, पतिव्रता और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं, वहीं मंदोदरी का चरित्र विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का साथ देने की प्रेरणा देता है। बानो प्रसंग के माध्यम से भी भक्ति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।

सप्तम दिवस की कथा में श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर नजर आए। सात दिनों तक चले इस ज्ञानयज्ञ के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए तथा कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर परीक्षित अनीता-अनिल दीक्षित, कारेलाल कुशवाह, राधेश्याम कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह राजावत, देवेंद्र तोमर, ब्रजबिहारी वाजपेयी, सुदामा यादव, राकेश गुप्ता, राजीव वकील, आनंद बाजपेयी, शैलेंद्र धाकड़, रतन पटवारी, प्रहलाद यादव, हाकिम सिंह, जी.पी.गुप्ता, राजेंद्र गुबरेल, मांगीलाल पचौरी, ब्रजबिहारी वाजपेयी, सुदामा यादव, राकेश गुप्ता, राजीव वकील, नंदकिशोर बोहरे, प्रदीप त्रिपाठी, कमलेश समाधिया, शैलेंद्र धाकड़, आरएनएस भदौरिया, अतुल दीक्षित महताप सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कालीचरण प्रजापति, महिपत गुर्जर, रामप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद सिंह, नंदू बोहरे, पंडित मंगलदास चौबे, पंडित कृष्णकांत भार्गव, राधेश्याम दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे।

**आज पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा**

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 20 नवंबर को शाम 4 बजे से प्रभु इच्छा तक पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री राम समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमीजनों से आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->