ग्वालियर| ग्वालियर में स्थापित होने जा रहे टेलीकॉम मैन्यूफेक्चरिंग जोन (TMZ) में चेम्बर सदस्य एवं ग्वालियर के युवा उद्यमी आयुष बंसल द्वारा आधुनिक टेलीकॉम उपकरण निर्माण इकाई की स्थापना की जायेगी| विगत दिवस भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आयुष बंसल (मैसर्स रामायुष इंटरप्राइजेज) को 0.5 एकड़ भूमि की स्वीकृति का आशय पत्र (Letter of Intent) प्रदान किया गया|
आयुष बंसल द्वारा टीएमजेड में प्रस्तावित इकाई में मुख्य रूप से इन उत्पादों का निर्माण किया जायेगा:-
- 5G FWA CPE Devices
- Carrier Wi-Fi 6E / Wi-Fi 7 Routers
- GPON / XGS-PON ONTs
चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा इस उपलब्धि पर युवा उद्यमी आयुष बंसल को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गई हैं| गौरतलब है कि उक्त इकाई की स्थापना हेतु म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा युवा उद्यमी को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया था|