एनसीसी नेवल विंग का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में कैडिटों को सिखाई गई बोट पुलिंग
3 म.प्र. नेवल यूनिट द्वारा संचालित किए जा रहे शिविर का चतुर्थ दिवस है। यह शिविर 5 ग्रेनेडियर्स बटालियन, मुरार कैन्ट पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जैथलिया के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
कैम्प कमांडेन्ट कमांडर एट आर्म्स दीपक सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार आज सुबह समस्त कैडिटों को जुम्बा (एक मजेदार डांस वर्कआउट) की प्रैक्टिस कराई गई, एवं सुबह की पाली में 148 कैडिटों को पेटी ऑफीसर विजय शर्मा, पेटी ऑफीसर जी अविनाश तथा पेटी ऑफीसर सूबेदार सिंह के निर्देशन में तिघरा बोटपूल पर ले जाकर बोट पुलिंग (बोट पुलिंग नेवल एनसीसी की अत्यंत महत्वपूर्ण, साहसिक और टीम आधारित जल गतिविधि है इसमें कैडेटस चप्पू की सहायता से नाव को पानी में चलाते है, सभी कैडिटों को एक साथ एवं एक लय में चप्पू को चलाना होता है इससे आपसी तालमेल एवं टीमभावना का विकास होता है, एवं कैडैट के अंदर एकाग्रता एवं अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है)। इसके साथ ही विभिन्न वाटरमैनशिप गतिविधियों को सम्पन्न कराया गया। इसके साथ ही कैडिटों को यूनिट परिसर में स्थित रोविंग सिमुलेटर एवं फायरिंग सिमुलेटर पर भी प्रैक्टिस कराई गई।
जो कैडिट शिविर परिसर पर उपस्थित थे, उनको सुबह आर्माी फील्ड हॉस्पीटल की कैप्टन पूनम चौधरी के द्वारा सीपीआर के बारे में विस्तार से बताया गया, उन्होने बताया कि यह एक जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार तकनीक है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धडकन रूक जाती है। यह मस्तिष्क और हृृदय जैसे अंगों में रक्त प्रवाह एवं ऑक्सीजन का संचार को बनाए रखने में मदद करती है। जिसमें मुंह से मुंह में सांस देकर या छाती को दबाकर आक्सीजन का संचार प्रदान किया जाता है। से. ऑफीसर योगेश कुमार गुप्ता के द्वारा सीपीआर की भविष्य में किस प्रकार करेगे का प्रयोग कर बताया गया।
इसके साथ ही कैडिटों की नियमित क्लास नेवीगेशन सीमाफोर इत्यादि का भी आयोजन किया गया।
जो कैडिट शिविर में बोट पुलिंग हेतु नही जा पाए थे वह दोपहर की पाली में तिधरा बोटपूल पर पेटी ऑफीसर गौरव शर्मा, पेटी ऑफीसर शिवराज, पेटी ऑफीसर अनिरूद्व तथा पेटी ऑफीसर संगजीत तथा फर्स्ट ऑफीसर योगेश भदौरिया के निर्देशन में बोट पुलिंग एवं वाटरमैनशिप का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ले जाया गया बोट पुलिंग एक रोमांचकारी प्रशिक्षण गतिविधि है। जिसमें कैडेटस ने बडे ही चाव से एवं उत्साह से हिस्सेदारी की। इसके साथ ही कैडिटों को यूनिट परिसर में स्थित रोविंग सिमुलेटर एवं फायरिंग सिमुलेटर पर भी प्रैक्टिस कराई गई।
सायंकालीन सत्र में कैडेटृस ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शिविर का वातावरण उर्जा और जोश से भर गया।
यह दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कैडेटस में अनुशासन नेतृृत्व क्षमता आत्मविश्वास सामूहिक भावना एवं राष्टसेवा के प्रति सर्मपण की भावना विकसित करने के साथ साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शिविर में आज फर्स्ट ऑफीसर योगेश भदौरिया, सेकण्ड ऑफीसर विद्या कुशवाह, सेकण्ड ऑफीसर रितु भार्गव, सेकण्ड ऑफीसर राधवेन्द्रप्रताप सिंह, सेकण्ड ऑफीसर योगेश कुमार गुप्ता, सेकण्ड ऑफीसर हरेन्द्र सिंह, सेकण्ड ऑफीसर हरिरोम शर्मा, सेकण्ड ऑफीसर कविता सारस्वत, चीफ इंस्टक्टर साहिल ठाकुर सहित समस्त पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।