आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन, सेवानिवृत्ति योजना के साथ-साथ देता है अगली पीढ़ी को संपत्ति हस्तांतरित करने की सुविधा
* मार्केट-लिंक्ड रिटर्न के जरिए अपना सेवानिवृत्ति कोष तैयार करें और सेवानिवृत्ति के बाद तनाव-मुक्त जीवन जीएँ
* कुल जमा कोष (कॉर्पस) का 60% तक हिस्सा कर-मुक्त विरासत (लिगेसी) के रूप में अपनी अगली पीढ़ी के लिए छोड़ सकते हैं
* इसमें आंशिक निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है
*मुंबई, :* आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन लोगों को बाज़ार संबद्ध (मार्केट-लिंक्ड) रिटर्न के जरिए संपत्ति सृजन और कर-मुक्त विरासत (लिगेसी) तैयार करने की योजना बनाने का विकल्प प्रदान करता है। इसमें 90 साल की उम्र तक निवेश बनाए रखने (वेस्टिंग एज) के विकल्प है, जिससे ग्राहक 40 की उम्र में भी इस प्लान को शुरू कर सकते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रखकर कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि) का लाभ उठा सकते हैं।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी, श्री विकास गुप्ता ने इस उत्पाद के बारे में कहा, "सेवानिवृत्ति और विरासत की योजनाएँ एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। हालाँकि, ऐसी वित्तीय योजनाएँ जटिल हो सकती हैं और इनमें कर से जुड़े विभिन्न पहलू भी शामिल हो सकते हैं। आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन को इस तरह तैयार किया गया है कि यह इन दोनों समस्याओं को हल करता है। यह उत्पाद ग्राहकों को कई तरह के फंड विकल्पों के साथ मार्केट-लिंक्ड कोष तैयार में मदद करता है। सेवानिवृत्ति के समय, कुल फंड का 60% तक हिस्सा कर-मुक्त निकाला जा सकता है, जिसे अगली पीढ़ी को विरासत के रूप में दिया जा सकता है। बाकी बची हुई राशि का इस्तेमाल एन्युटी (वार्षिकी) उत्पाद खरीदने के लिए किया जा सकता है, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद आजीवन सुनिश्चित आय (गारंटीड इनकम) मिलती है।"
उन्होंने कहा, "दीर्घकालिक संपत्ति सृजन और मार्केट-लिंक्ड रिटर्न को साथ जोड़कर, यह प्लान ग्राहकों और उनके प्रियजनों के लिए सेवानिवृत्ति और विरासत तैयार करने की योजना बनाने के लिए मज़बूत आधार प्रदान करता है।"
आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन में ग्राहकों को मृत्यु लाभ (डेथ बेनिफिट) भी मिलता है, जो कुल जमा प्रीमियम का 105% या कोष मूल्य (फंड वैल्यू), इनमें से जो भी अधिक हो, उसके बराबर होता है। इसलिए, यदि दुर्भाग्य से पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को यह मृत्यु लाभ मिल जाता है। यदि पॉलिसी जॉइंट लाइफ (संयुक्त रूप से पति-पत्नी) के आधार आधार पर ली गई है, तो मुख्य पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर प्रीमियम माफ हो जाता है, जिससे दूसरे पॉलिसीधारक के लिए पॉलिसी जारी रहती है। ऐसे मामलों में, दूसरे पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है।
इस तरह, पॉलिसी से मिलने वाली राशि विरासत बन सकती है। इससे ग्राहकों को इक्विटी बाज़ार में 100% तक निवेश करने और कई तरह के फंड विकल्पों में से चुनने का विकल्प मिलता है, जिससे वे विशाल पूँजी (कॉर्पस) तैयार कर सकते हैं। इसमें प्रीमियम भुगतान और पॉलिसी की अवधि के कई विकल्प मिलते हैं, जिनके तहत पॉलिसी 90 साल की उम्र तक चल सकती है। इससे ग्राहकों को अपने लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों की योजना बनाने में आसानी होती है। ग्राहक एक से अधिक नामित व्यक्ति (नॉमिनी) का भी चुनाव कर सकते हैं और हर नॉमिनी के लिए पॉलिसी के लाभ का हिस्सा तय कर सकते हैं, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि उनकी विरासत किस तरह बाँटी जाएगी।
यह उत्पाद उन लोगों के लिए है जो अपने प्रियजनों के लिए मज़बूत वित्तीय आधार प्रदान करना चाहते हैं और यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके द्वारा चुने गए नामित व्यक्ति को ही पॉलिसी का लाभ मिले।