संतुलित आहार, योगासन , नियमित दिनचर्या ही, दवाईयां से बनाती है दूरी - डॉ रिनी यश शर्मा,
सकल ब्राह्मण महासमिति ने दीपावली मिलन में लिया संकल्प, रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक वाट्स एप , फेसबुक, एस्टग्राम नहीं चलाएगी , ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा तिवारी नर्सिंग होम पर दीपावली मिलन समारोह एवं सकल ब्राह्मण पंजीयन केंद्र का शुभारंभ कवित्री कविता उपाध्याय की काव्य पाठ से किया गया। इस अवसर पर डीआरडीई के पूर्व प्रोफेसर डायरेक्टर संजय उपाध्याय मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रिनी यश शर्मा पंडित गिरिराज गुरुजी, संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज, डॉ अनुराधा मोहन शर्मा,श्याम बाबू शर्मा, श्रीमती सुधा दीक्षित,आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, माया भारद्वाज, डॉ. सरिता त्रिपाठी, तरुण लता पाठक ने अपने विचार व्यक्त कर सबको दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन निशा शुक्ला, संगीता शर्मा ने किया। आभार योगेंद्र दीक्षित एच.वी. शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि आसान से संजय उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में सभी वर्गों में मोबाइलों पर सर्वाधिक स्क्रीन पर इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप सभी उम्र के लोग लगे रहते हैं आज सकल ब्राह्मण महासमिति को संकल्प लेना चाहिए कि हम रात्रि 10:00 बजे से लेकर 5:00 तक इसे बंद रखेंगे।सभी ने इसका संकल्प पुनर्वाचन कर लिया । मुख्य वक्ताओं के साथ डॉक्टर रिनी यश शर्मा ने कहा कि संतुलित आहार एवं नियमित दिनचर्या, योगासन ही हर व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इससे दवाइयां से दूरी बनी बनी रहती है। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में बढ़ते हुए डायबिटीज, कैंसर के रोगियों की संख्या पर चिंता व्यक्त की है। हमें ग्वालियर से ब्राह्मण समाज के द्वारा सभी वर्गों को संदेश देना चाहिए कि हम संतुलित आहार लें और संतुलित आहार के साथ-साथ योगासन ,दिनचर्या भी को नियमित करें जिससे सभी को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकें । अध्यक्षीय आसन्न से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन गंगादास की बड़ी शाला में होने वाला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं का सम्मान महंत रामसेवक दास जी महाराज, संत ढोली बुआ महाराज, महंत कवंलदास जी महाराज,जनकताल जी विरागना लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर ,दोपहर 2:00 बजे करेंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ता को अन्नकूट प्रसादी, विचार आमंत्रित किया गया है और सम्मान करने वालों सम्मानित होने वाली महिलाओं की सूची एवं कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर श्याम बाबू शर्मा,एच बी.शर्मा, डॉ मोहन शर्मा, डॉ यश शर्मा,राकेश शुक्ला, शैलेंद्र दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, निशा शुक्ला, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, सुधा दीक्षित,तनु लता पाठक ललिता उपाध्याय , सरिता त्रिपाठी लक्ष्मी पाराशर ,शशि व्यास ,स्वाति शर्मा, माया शर्मा, डॉ अनुराधा शर्मा, रिनी शर्मा गायत्री शर्मा, अलका मिश्रा ,अनीता दीक्षित,माया भारद्वाज, किरण त्रिवेदी, किरण मिश्रा संध्या शर्मा संध्या तिवारी शशि गोस्वामी
कविता उपाध्याय ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया । डॉ मुन्नालाल शर्मा ,