गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू द्वारा 4 फरवरी से राष्ट्रीय सौर समृद्धि गायत्री महायज्ञ
गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू लश्कर ग्वालियर
*राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं सद्भावना के लिए होगा 24 कुंडिया गायत्री महायज्ञ*
*शांतिकुंज हरिद्वार महायज्ञ के लिए आएगी विद्वानों की टोली*
*24 कुंडीय महायज्ञ की तैयारी को लेकर गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर गायत्री परिवार के भक्त भारी संख्या में हुए एकजुट*
ग्वालियर 15 नवंबर रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपु पर 4 फरवरी से 6 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं राष्ट्रीय सौर समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक रखी गई जिसमें गायत्री परिवार एवं गायत्री मंदिर के भक्तजन भारी संख्या में एकत्रित हुए जिसमें पंडित दामोदर प्रसाद लवानिया उपजोन प्रभारी ग्वालियर ने बताया इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागृति लाने के लिए यह आयोजन संपन्न किया जा रहा है यह आयोजन 4 फरवरी 2027 से 6 फरवरी 2027 तक घाटीगांव आरोन में, तथा 7 फरवरी 2027 से 9 फरवरी तक भितरवार में संपन्न कराया जाएगा इस आयोजन को संपन्न करने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से विद्वानों की टोली आएगी इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं जनता में फैले हुए अंधविश्वास को दूर करना है तथा युवाओं को नशा आदि बुराइयों से छुड़ाकर सदमार्ग पर चलने के लिए यह आयोजन संपन्न कराया जाएगा,एवं जन जागृति का संचार कराया जाएगा बैठक में प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी शिव वीर चौहान, व्यवस्थापक यशवंत सिंह, राजवीर सिंह राजपूत जिला समन्वयक, दयावती चौहान, क्रांति देवी बेनीवाल, डॉ आरती सिंह, विशाल कुमार, आचार्य रवि श्री, बलराम सिंह कुशवाहा, पवन गुप्ता, गोपीलाल साहू, श्रीमती ज्योत्सना राठौर, शोभित गुप्ता आदि भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर खत्री जी ने किया पधारे हुए सभी गायत्री प्रज्ञा पीठ के भक्तों का आभार यशवंत सिंह जी ने किया