10 साल के वीर भारद्वाज ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का तिरंगा


एशियन ओपन चैंपियनशिप में वीर भारद्वाज ने जीता कांस्य पदक, तिरंगे का बढ़ाया मान, अंडर-11 बालक वर्ग में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि रहे वीर, Biathle प्रतियोगिता में हासिल की अंतरराष्ट्रीय सफलता ।
 ग्वालियर के होनहार बाल खिलाड़ी वीर भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। संयुक्त अरब अमीरात दुबई के रास अल खैमाह में आयोजित Asian Open Biathle, Triathle & Laser Run Championship 2026 में वीर ने Biathle प्रतियोगिता में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।

इस प्रतियोगिता में वीर की उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि अंडर-11 बालक वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वीर एकमात्र खिलाड़ी थे। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और Biathle स्पर्धा में पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है!

ये प्रतियोगिता दुबई के रस अल खाईमाह के फ्लेमिंगो बीच के समुद्र में आयोजित हुई, जिसमें 400 मीटर रेत में दौड़ना फिर 100 मीटर समुद्र में तैरना ओर दुबारा 400 मीटर दौड़कर खत्म करना खेल का नियम था ,जिसमें अनेक देशों के प्रतिभागियों ने भागीदारी की, उनमें से वीर भारद्वाज ने कास्य पदक प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया। वीर भारद्वाज पंजाबी समाज के प्रमुख कुलबीर भारद्वाज के पोत्र उमंग सुधांशु भारद्वाज के सुपुत्र राम मंदिर लश्कर ग्वालियर पर रहते हैं

वीर की इस शानदार सफलता से उनके परिवार, प्रशिक्षक( विनोद कश्यप), विद्यालय और ग्वालियर के खेल प्रेमियों में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि शहर के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
गले में कांस्य पदक और हाथों में तिरंगा लिए वीर की यह तस्वीर केवल एक जीत की नहीं, बल्कि देश के प्रति गौरव, समर्पण और एक नन्हे खिलाड़ी के बड़े सपने की पहचान है।
वीर भारद्वाज की इस उपलब्धि पर पूरे ग्वालियर को गर्व है। उन्हें उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->