डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

- घाटों पर उमड़े हजारों श्रद्धालु, नाक से मांग तक सिंदूर लगाने की परंपरा निभाई
ग्वालियर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को भक्ति की अद्भुत बयार बही। कटोराताल, दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम, महाराजपुरा और पिंटो पार्क समेत विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। डूबते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास के तहत पूजा-अर्चना की।
दोपहर से ही घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सिर पर पूजा का सूप रखे पुरुषों के आगे-आगे परिवार के सदस्य भजन गाते हुए घाटों की ओर बढ़ रहे थे। बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद सजाकर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। इस दौरान छठी मैया के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। छठ पर्व पर सुहाग की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी एक खास परंपरा आकर्षण का केंद्र रही। आम दिनों में मांग में सिंदूर सजाने वाली महिलाएं इस पावन पर्व पर नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर लगाती हैं। मान्यता है कि नारंगी सिंदूर की यह लंबी रेखा पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि का वरदान दिलाती है। डूबते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद महिलाओं ने पूजा स्थलों पर छठी मैया से आशीर्वाद मांगा।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->