श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट सोमवार को
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास द्वारा अन्नकूट का आयोजन सोमवार 16 नवंबर को शाम 5 बजे से होगा, जिसमें शहरभर से हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसादी प्राप्त करेंगे। यह जानकारी न्यासी महेश मुदगल, अध्यक्ष राजेश ऐरन एवं सचिव राजकुमार माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मन्दिर से अन्नकूट प्रसादी घर पर भी पैकिंग में लेजा सकेंगे। इसके लिए दान स्वरूप 100 रुपए देना होंगे, 10000 लोगों की प्रसादी पैकिंग व्यवस्था की गई है। दीप महोत्सव पर मन्दिर पर सुन्दर लाईट व्यवस्था की गई है। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के आयोजन में नवीन गर्ग उपाध्यक्ष, राजकुमार माहेश्वरी सचिव, कृष्ण बिहारी कोषाध्यक्ष, रामकुमार गोयल मार्गदर्शक व्यवस्था सचिव, प्रदीप कुमार बंसल व्यवस्था सचिव, निशांत सिंघल सूचना सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, संदीप सिंघल, सुनील अग्रवाल, गोरव नागवानी, अतुल गुप्ता, गिरीश शर्मा, आकाश सिंह, गोपाल बघेले, तरूण बग्गा सहित बसंत शर्मा, हरीदास अग्रवाल, गोविंद पाल, सोनू वाजपेई, राजीव चड्डा, हरि बाबू शिवहरे, नरेंद्र सिंघल, रामनाथ मंगल, संतोष राठौर, विजय काटजू, नरेंद्र पाल ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की हैं।