युवा टोली ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

ग्वालियर। कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस के युवा नेता सागर नाती एवं सरदार सिंह बघेल के नेतृत्व में नीरेंद्र सिंह लोधी की युवा टीम ने कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने सभी युवाओं को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकार, सम्मान, रोजगार और उज्जवल भविष्य की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है। राहुल गांधी जी लगातार युवाओं, किसानों, गरीबों और आम नागरिकों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गिर्राज लोधी, बसंत पाठक, रूपेन्द्र शुक्ला, मनेाज कुशवाह, पवन तोमर, विशाल लोधी, सतेन्द्र शुक्ला, विनायक प्रजापति, सत्तू बघेल, प्रिंस पाल, अनिल कुशवाह, धर्मजीत कुशवाह, महावीर लोधी, जितेन्द्र लोधी, सूरज लोधी, लोकेन्द्र लोधी, नितिन बघेल, भगवंत लोधी, बाबूलाल माहौर, गोविंद लोधी, प्रदीप लोधी, योगेश लोधी, रघुराज लोधी, अमित लोधी आदि शामिल हैं।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->