प्रभारी चौधरी एवं पीसीसी चीफ पटवारी ग्वालियर आये, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार प्रातः 9 बजे रेल मार्ग से ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसजनों ने नेताद्वय का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की। इसके पश्चात नेताद्वय अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 16 एवं 17 नवंबर को आयोजित होने वाले ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार 16 नवंबर को प्रातः 10ः30 बजे हरीश चौधरी एवं जीतू पटवारी द्वारा विधिवत किया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण शिविर का समापन 17 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति में होगा।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->