समृद्ध व्यापारी से समृद्ध मध्य प्रदेश का संकल्प लेकर 55 जिलों में कैट की निकलेगी कलश यात्रा


18 नवंबर को भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन हाल मिंटो हॉल में होगा भव्य समापन, मुख्यमंत्री को भेंट किया जाएगा महा कलश, प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी होगा

ग्वालियर। समृद्ध व्यापारी से समृद्ध मध्य प्रदेश का संकल्प लेकर 55 जिलों से 14 नवंबर से कैट की कलश यात्रा निकाली जा रही है । यह कलश यात्रा 18 नवंबर को भोपाल पहुंचेगी और एक बडा कलश मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को भेंट किया जाएगा जिसे मध्यप्रदेश कल्याण बोर्ड के कार्यालय में स्थापित करने का आग्राह मुख्यमंत्री से किया जाएगा।  
उक्त जानकारी आज रविवार को केट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने पत्रकारों को देते हुये बताया कि कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी 55 जिलों में अनूठी श्समृद्धि कलश स्थापना का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों को एक सूत्र में जोड़ते हुए समृद्ध व्यापारी से समृद्ध मध्य प्रदेश के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने बताया कि इस कलश यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रत्येक जिले के बाजार की मिट्टी को एक विशेष स्टील कलश में एकत्रित किया जाएगा। कलश में मिट्टी भरकर उसे लाल कपड़े, आम के पत्तों और नारियल से सजाया जाएगा। इस तरह प्रदेश के प्रत्येक जिले के बाजार की मिट्टी उस जिले के व्यापारियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक बनेगी। उन्हांेने बताया कि इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम 16 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी 55 जिलों में एक साथ आयोजित होगा। प्रत्येक जिले के बाजार अथवा मंडी में का कलश स्थापना कार्यक्रम होगा। इसमें व्यापारी एक-एक मुट्ठी अपने बाजार की मिट्टी कलश में डालेंगे।
उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को सभी 55 जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचेंगे । और सभी 55 जिलों के कलश, मिंटो हॉल में कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम समापन होगा। समारोह के दौरान प्रदेश के दस संभागों के प्रतिनिधि जिला अध्यक्षों द्वारा महा कलश मुख्यमंत्री को भेंट किया जाएगा। इसके श्चात प्रदेश के सभी 55 जिलों से एकत्रित मिट्टी को एकत्रित कर मध्यप्रदेश कल्याण बोर्ड कार्यालय में स्थापित किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की उपस्थिति में कैट की टीम का होगा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर कैट  के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि प्रदेश के व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक एकता को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा प्रदेश के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि कैट द्वारा मध्यप्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी राजीव बड़ेरिया, कलश यात्रा के प्रभारी संयुक्त अध्यक्ष गोविंद दास असाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष कैट की टीम शपथ ग्रहण कर प्रदेश के व्यापारिक समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लेगी। यह प्रदेश में व्यापारिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 
पत्रकार वार्ता में कैट के प्रदंश संगठन महामंत्री राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, पवन मित्तल, नितिन गोयल एवं मीडिया प्रभारी द्वय हिमांशु छापरिया, धनराज सेवानी आदि मौजूद रहे। 
 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->