सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक डॉ. सिकरवार ने किया भूमिपूजन


ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 27 में पीतल कारखाना के पास स्थित जर्जर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार होने से क्षेत्रीय नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उक्त निर्माण कार्य लगभग 5 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस भवन के जीर्णोद्धार से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी स्‍वेता खत्री, ए.ई. राकेश कुशवाह, वरिष्ठ नेता गोपीलाल भारती, राजे गुर्जर, उदयवीर राजावत, विधायक प्रतिनिधि, प्रतीक जैन ‘लालू’, राहुल गुर्जर, राजेश सोन, अमन लक्षकार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->