फूलबाग मैदान पर भागवत कथा 30 से, हुआ भूमिपूजन

* श्रृद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज करायेंगे कथा का अमृतपान
* विधायक डाॅ. सिकरवार ने संतों का किया सम्मान
ग्वालियर। धर्म और अध्यात्म की नगरी में आगामी 30 नवंबर से भक्ति और श्रृद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में जन उत्थान न्यास द्वारा ऐतिहासिक फूलबाग मैदान में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा में देश-विदेश में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।
इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियों के तहत संत महात्माओं की मौजूदगी में फूलबाग मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमिपूजन पण्डित गिर्राज शरण शर्मा ने संपन्न कराया। संत-महात्माओं के सान्निध्य में आयोजित इस मांगलिक भूमिपूजन कार्यक्रम में आयोजन की निर्विघ्न सफलता एवं अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता की कामना की गई। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य सूत्रधार जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं पारीक्षित बेताल सिंह गुर्जर की मौजूदगी में भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने संत महात्माओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डाॅ. सिकरवार ने बताया कि भागवताचार्य महाराज अनिरूद्धाचार्य जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण 30 नबंबर से 6 दिसंबर तक कराया जायेगा। इस कथा में 108 यजमान रहेंगे। उन्होंने संतजनों को भरोसा दिलाया कि जडे़रूआ सरकार की भावनाओं के अनुसार कथा का आयोजन हर वर्ष कराया जायेगा। 
इस मौके पर दंदरौआ महाराज ने अपने आर्शीवाद वचन देते हुये कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मन के अंदर की व्यथा समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि सतीश सिकरवार द्वारा धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है और आज कथा कराई जा रही है, उन पर हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। ढोली बुआ मठ के महाराज ने कहा कि पुण्य अवसर है कि कथा कार्तिक माह में हो रही है और सभी संतों का सतीश को आर्शीवाद प्राप्त है। कार्यक्रम में रमेश लाल महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है, इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। जिससे कथा निर्वघ्न संपन्न हो सके। संत कृपाल सिंह महाराज ने कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिये साधना जरूरी है, चाहे वो अध्यात्म हो या शिक्षा हो। गौशाला के महाराज ऋषभ दास ने कहा कि कथा सुनने से मन की व्यथा दूर होती है। संत मनीष महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का स्थान बैंकुण्ठ धाम की तरह है। 
कार्यक्रम में कैंसर चिकित्सालय शोध संस्थान के संचालक डाॅ. बी.आर. श्रीवास्तव, राम पाण्डे, नवीन गर्ग, रामनारायण मिश्रा, सुरेश दादा कस्तवार, सतेन्द्र गुरूजी, राजीव चढ्ढा, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह, हरिदास अग्रवाल, धर्मेश बुकोलिया, सुरेश बंसल, प्रेमसिंह यादव, श्याम बंसल, विनोद जैन, राकेश अग्रवाल, सुनीता तोमर, ज्योति सिंह, गायत्री सुधीर मण्डेलिया, रानू शर्मा, अर्चना रिछारिया, सीमा समाधिया, ममता कटारे, वीणा भारद्वाज, बबीता डाबर, उत्तम सिंह कुशवाह, अहिवरन सिंह, पुरूषोत्तम भार्गव, जहान सिंह तोमर, पण्डित विजय कब्जू, के.पी. सिंह भदौरिया, अवधेश कौरव, आदित्य सिकरवार, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, सागर नाती, रामअवतार जाटव, महेन्द्र शुक्ला, हिमांशु कीकन, नरेन्द्र राजावत, संदीप यादव, महेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ों की धर्मालम्बी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमद् भागवत कथा के सहयोगी महेश मुदगल एवं आभार पारीक्षित बेताल सिंह गुर्जर ने व्यक्त किया।



posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->