राष्ट्रीय समरसता समागम की तैयारियों को लेकर प्रज्ञा प्रवाह की बैठक संपन्न

ग्वालियर। प्रज्ञा प्रवाह के तत्वावधान में ‘न हिंदू पतितो भवेत्’ की अवधारणा पर आधारित राष्ट्रीय समरसता समागम की तैयारियों को लेकर आज महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय महाविद्यालय (एमएलबी कॉलेज) में बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय समरसता समागम का आयोजन आगामी 24 नवंबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में किया जाएगा।
बैठक में एमएलबी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार अग्रवाल, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत सह संयोजक डॉ. अजय जैन तथा प्रज्ञा प्रवाह के ग्वालियर विभाग संयोजक डॉ. रविकांत द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. वासुदेव जादौन, डॉ. दीप सिंह तोमर, डॉ. महिमा तारे, डॉ. जगमोहन द्विवेदी, मदन भार्गव सहित अन्य गणमान्य जन एवं लगभग 15 कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. रविकांत द्विवेदी ने आगामी राष्ट्रीय समरसता समागम की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों की घोषणा की तथा प्रत्येक समिति के कार्यक्षेत्र, दायित्व एवं करणीय कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रस्तावित समय-सारणी भी उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई। विचार-विमर्श एवं प्राप्त सुझावों के आधार पर समय-सारणी में आवश्यक परिवर्तन किए गए तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान किया गया। साथ ही गठित समितियों को उनके उत्तरदायित्व सौंपते हुए तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। डॉ. द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता से निर्वहन करने तथा विभिन्न समितियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->