ग्वालियर। मानव अधिकार आयोग के शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय ग्वालियर चंबल संभाग के कार्यालय में आयोग मित्र बनाये गये विनय अग्रवाल ने रविवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पहली बार आयोग मित्र के रूप में पहुंचने पर वरिष्ठ सदस्य प्रमुख दीपक शर्मा ने बुके देकर उनकी शिष्टाचार अगवानी की। दोनों आयोग सदस्यों दीपक शर्मा व विनय अग्रवाल ने मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह के प्रस्तावित दौरा व विभिन्न मुददों पर चर्चा भी की।