आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में ‘डिजिटल युग में जैव प्रौद्योगिकीः प्रोटिओमिक्स, जीनोमिक्स, डेटा एवं खोज‘ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित


- उन्नत फसल किस्मों के विकास में जीनोमिक भी भूमिका अहमः वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. हृदयेश अनुरागी

- वंश वृक्षीय विश्लेषण के लिए जैव-सूचना विज्ञान की तकनीकों व उपकरण की भूमिका महत्वपूर्णः डाॅ. किशोर के. शेंडे

- डीआरडीई वैज्ञानिक-एफ डाॅ. सैयद इम्तियाज आलम ने द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमेट्री से प्रोटीन विश्लेषण की तकनीक समझाई

- व्यावहारिक सत्र में छात्र-छात्राओं ने सीखा जैविक डेटाबेस तथा आॅनलाइन अनुसंधान संसाधनों का उपयोग करना

-छात्र-छात्राओं को विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया
ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ साइंसेज के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग और बायोटेक इनोवेटर्स  क्लब व साइंस क्लब द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘डिजिटल युग में जैव प्रौद्योगिकीः प्रोटिओमिक्स, जीनोमिक्स, डेटा एवं खोज‘ रहा। संस्थान के मधुलिमये सभागार में विभिन्न सत्रों में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. हृदयेश अनुरागी (आईसीएआर-केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान (सीएएफआरआई), झांसी उप्र), डाॅ. किशोर के. शेंडे (सूचना अधिकारी, जैव प्रौद्योगिकी एवं बायोइन्फाॅर्मेटिक्स विभाग, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल,), वैज्ञानिक-एफ डाॅ. सैयद इम्तियाज आलम (रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीआरडीई) ग्वालियर) शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय, डीन अकादमिक्स डाॅ. रंजीत सिंह तोमर, डीन डाॅ. मनीष शर्मा, प्रोफेसर सोनिया जोहरी, प्रोफेसर ऋचा कोठारी, डीएसडब्ल्यू तृप्ति पाठक, डीन एसओईटी डाॅ. मुकेश पांडे, सीओई डाॅ. दिनेश तोमर, डाॅ. रेखा वशिष्ठ, डाॅ. तियाशा सरकार, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. विद्यालक्ष्मी फराइलात्पम सहित फूडटेक, फाॅरेंसिक साइंस एवं पीसीएम, सीएस के समन्वयक, विभिन्न प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं इस तीन दिवसीय कार्यशाला की समन्वयक डाॅ. रीता शर्मा और डाॅ. रचना सिंह रहीं।

आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ साइंसेज के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग और बायोटेक इनोवेटर्स  क्लब व साइंस क्लब द्वारा ‘डिजिटल युग में जैव प्रौद्योगिकीः प्रोटिओमिक्स, जीनोमिक्स, डेटा एवं खोज‘ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में उद्घाटन सत्र में वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय ने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए अंतर्विषयी शिक्षा, नवाचार तथा वैज्ञानिक प्रगति के महत्व पर बल दिया। उन्होंने उभरती हुई जैव प्रौद्योगिकी के संदर्भ में इस कार्यशाला की उपयोगिता को भी रेखांकित किया। 
वहीं विज्ञान संकाय के डीन डॉ. मनीष शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विशेषज्ञ वक्ताओं, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने आधुनिक जैविक अनुसंधान में डिजिटल तकनीकों एवं संगणकीय उपकरणों की बढ़ती प्रासंगिकता पर बल दिया।
वहीं कार्यशाला समन्वयक डाॅ. रीता शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक जैव-सूचनाविज्ञान उपकरणों, जीनोमिक डोटा विश्लेषण, वंशविकासीय अध्ययन, प्रोटिओमिक्स, तथा कृषि अनुसंधान एवं जैव प्रौद्योगिकी में इनके अनुप्रयोगों से परिचित कराना था। उन्होंने समकालीन जैव प्रौद्योगिकी, कृषि तथा जीवन विज्ञान की चुनौतियों के समाधान में जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, जैव-सूचनाविज्ञान और डेटा विश्लेषण के एकीकृत उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
उन्नत फसल किस्मों के विकास में जीनोमिक भी भूमिका अहमः वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. हृदयेश अनुरागी
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. हृदयेश अनुरागी ने ‘जीनोम से स्मार्ट ब्रीडिंग तकः अगली पीढ़ी की फसल सुधार तकनीकों के लिए जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स एवं डेटा की खोज का एकीकरण‘ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने फसल सुधार, स्मार्ट प्रजनन रणनीतियों तथा कृषि अनुसंधान में डेटा-आधारित दृष्टिकोणों के महत्त्व को स्पष्ट किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्रओं को स्मार्ट ब्रीडिंग तथा उन्नत फसल किस्मों के विकास में जीनोमिक की भूमिका पर जानकारी साझा की। 
वंश वृक्षीय विश्लेषण के लिए जैव-सूचना विज्ञान की तकनीकों व उपकरण की भूमिका महत्वपूर्णः डाॅ. किशोर के. शेंडे 
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता डाॅ. किशोर के. शेंडे ने ‘वंश वृक्षीय विश्लेषण के लिए जैव-सूचना विज्ञान की तकनीकें एवं उपकरण‘ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जैविक अनुक्रमों के डेटाबेस, जैव-सूचनाविज्ञान संसाधनों तथा जीवों के विकासात्मक संबंधों के अध्ययन में प्रयुक्त संगणकीय उपकरणों से परिचित कराया। उन्होंने जैविक अनुक्रमों के विश्लेषण तथा जीवों के विकासात्मक संबंधों को समझने में संगणकीय विधियों के महत्त्व को स्पष्ट किया।

डीआरडीई वैज्ञानिक-एफ डाॅ. सैयद इम्तियाज आलम ने द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमेट्री से प्रोटीन विश्लेषण की तकनीक समझाई
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता डीआरडीई के वैज्ञानिक-एफ डाॅ. सैयद इम्तियाज आलम ‘द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमेट्री-आधारित प्रोटिओमिक्स‘ विषय पर व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने प्रोटीन की पहचान, संरचनात्मक एवं रासायनिक विशेषताओं के विश्लेषण तथा प्रोटिओमिक्स अनुसंधान में द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमेट्री की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जैविक प्रणालियों के अध्ययन, प्रोटीन के अभिलक्षणन तथा जटिल जैविक नमूनों के विश्लेषण में उन्नत विश्लेषणात्मक तकनीकों के महत्त्व से परिचित कराया गया। उन्होंने जैव चिकित्सा अनुसंधान, जैव प्रौद्योगिकी तथा प्रोटिओमिक्स के विविध अनुप्रयोगों पर भी प्रकाश डाला।
व्यावहारिक सत्र में छात्र-छात्राओं ने सीखा जैविक डेटाबेस तथा आॅनलाइन अनुसंधान संसाधनों का उपयोग करना
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ साइंसेज के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग और बायोटेक इनोवेटर्स क्लब व साइंस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में व्यावहारिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में छात्र-छात्राओं को जैविक डेटाबेस तथा ऑनलाइन अनुसंधान संसाधनों का उपयोग करना सिखाया गया। प्रतिभागियों को नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (एनसीअीआई) डेटाबेस तथा पीयूबी मेड के माध्यम से जैविक जानकारी एवं वैज्ञानिक शोध-साहित्य प्राप्त करने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। इसके इसके साथ ही विभिन्न जैव-सूचनाविज्ञान उपकरणों एवं ऑनलाइन संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जैविक अनुक्रमों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, शोध-साहित्य खोजने तथा वैज्ञानिक डेटा का अन्वेषण करने की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की।
छात्र-छात्राओं को विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ साइंसेज के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग और बायोटेक इनोवेटर्स क्लब व साइंस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में अनुक्रम संरेखण एवं वंश वृक्षीय विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इन सत्रों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक अनुक्रमों के विश्लेषण तथा जीवों के विकासात्मक संबंधों की जांच में संगणकीय उपरणों के उपयोग की समझा प्रदान करना था। इस सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
- क्लस्टल ओमेगाः इसके तहत छात्र-छात्राओं को बहु-अनुक्रम संरेखण की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। 
- मेगा सॉफ्टवेयरः के तहत प्रतिभागियों को मॉलिक्यूलर इवोल्यूशनरी जेनेटिक्स एनालिसिस सॉफ्टवेयर के उपयोग की जानकारी दी गई। 

तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
- साइंस मीम बैटल प्रतियोगिताः इसमें छात्रा डॉली कपूर, नंदिनी शर्मा एवं गर्वित कपूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अदिति शर्मा, माही नोडिया ने द्वितीय स्थान और अदिति सिंह एवं विपिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव मीम पुरस्कार सुश्री वैष्णवी को प्रदान किया गया।
-सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कारः इसमें छात्रा सौम्या सक्सेना और अदिति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर श्रेया साहू और अनुष्का अग्रवाल, तृतीय स्थान पर माही नोडिया रहीं। 
-सर्वश्रेष्ठ कार्यशील मॉडल पुरस्कार छात्र शिवम राजपूत को प्रदान किया गया। 

- प्रशंसा पुरस्कारः सर्वश्रेष्ठ बायोइन्फॉर्मेटिक्स विश्लेषक पुरस्कार मोहित यादव को, सर्वश्रेष्ठ समस्या समाधान पुरस्कार कशिश सक्सेना को, सर्वाधिक निरंतर सहभागिता पुरस्कार सुजल श्रीनिवास को और सर्वाधिक सक्रिय प्रतिभागी पुरस्कार गजेंद्र को प्रदान किया गया। कार्यशाला में सफलतापूर्वक सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। वहीं अंत में डाॅ. रचना सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। 
 


posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->