विनय अग्रवाल व डा. दीपक शर्मा मानव अधिकार आयोग में आयोग मित्र नियुक्त
ग्वालियर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने ग्वालियर के मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार व समाजसेवी विनय अग्रवाल और डा. दीपक शर्मा को आयोग मित्र शिकायत प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति मप्र मानव अधिकार आयोग ने विनय अग्रवाल और डा. दीपक शर्मा के मानवाधिकार क्षेत्र में किये जा रहे सक्रिय कार्यों को देखते हुये की है।
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह ने डा दीपक शर्मा और विनय अग्रवाल दोनों को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर बधाई देकर अपेक्षा की है कि वह अंचल में मानवाधिकारों के लिये सक्रिय तौर पर काम करते रहेंगे। ज्ञांतव्य है कि विनय अग्रवाल पहली बार आयोग से प्रत्यक्ष जुड़े है जबकि डा. दीपक शर्मा वरिष्ठ आयोग मित्र है। वह पिछली टीम में भी आयोग मित्र रह चुके है।