सोवियत क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर कार्यक्रम कर विश्व में कम्युनिस्ट आंदोलन पर उसके प्रभाव और महत्व पर संगोष्ठी संपन्न
*रूसी क्रांति दुनिया की पहली समाजवादी क्रांति थी जिसने वैश्विक राजनीति को नई दिशा दी*
*कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट भा क पा*
ग्वालियर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन के तहत जिला ग्वालियर मे आज पार्टी कार्यालय सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर महान सोवियत क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कॉम बारेलाल पाल ने की सभा का सफल संचालन कॉम अनवर खान ने किया ।
सोवियत क्रांति के परिणाम स्वरूप उससे कम्युनिस्ट आंदोलन और महत्व के साथ विश्व में हुए परिवर्तन पर चर्चा करते हुए वक्ताओं कॉम संजीव राजपूत, कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट , कॉम रतन कुमार वर्मा , कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम अशोक पाठक ने कहा कि रूसी क्रांति दुनिया की पहली समाजवादी क्रांति थी जिसने वैश्विक राजनीति को नई दिशा दी और समता, भाईचारे और शोषण मुक्त समाज की अवधारणा को मजबूती मिली। सोवियत क्रान्ति से ही दुनिया में पहली बार मेहनतकशों की सत्ता स्थापित हुई । महान क्रान्तिकारी लेनिन ने कहा था कि मज़दूर वर्ग की अपनी राजनीतिक पार्टी होना चाहिए। सोवियत क्रान्ति के माध्यम से लेनिन ने मार्क्सवाद के क्रान्तिकारी विचार को साकार किया। सोवियत क्रान्ति की चेतना से ही फासीवाद , नाजीवाद को पराजित किया गया। सारी दुनिया में साम्राज्यवादी ताकतों का प्रखर प्रतिरोध करना संभव हुआ। सोवियत क्रान्ति की चेतना से सारी दुनिया में कम्युनिस्ट आन्दोलन विकसित हुए जिससे भारत सहित विभिन्न देशों में साम्राज्यवादी ताकतों को पराजित कर स्वाधीनता अर्जित की गई। सोवियत क्रान्ति नहीं होती तो भारत भी आज़ाद नहीं होता। सारी दुनिया में स्वाधीनता और न्याय के लिए हुए जन आन्दोलन सोवियत क्रान्ति की चेतना से प्रेरित हुए हैं। सोवियत क्रान्ति का संदेश है कि *विश्व शांति , भूमि और रोटी जनता के हितों का मुख्य मुद्दा होना चाहिए।* इस क्रान्ति की चेतना से ही सोवियत संघ में शिक्षा , रोजगार, स्वास्थ्य को राज्य का दायित्व निर्धारित किया गया। महिलाओं के सम्मान , सुरक्षा, सामाजिक समानता और बराबरी पर विशेष ध्यान दिया गया। भारत में सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना में सोवियत संघ का बुनियादी योगदान है। भारत में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सोवियत क्रान्ति की चेतना से प्रेरित होकर जनता के हितों के लिए बहुआयामी संघर्ष किया है। सोवियत क्रान्ति की चेतना से प्रेरित कम्युनिस्ट आन्दोलन के प्रभाव और महत्व का वैश्विक परिदृश्य अविस्मरणीय है। रूसी क्रांति का दूसरे देशों पर भी प्रभाव पड़ा और दुनिया के करीब एक तिहाई देश समाजवादी व्यवस्था की ओर अग्रसर हुए। देश के वर्तमान संकट के असाधारण वातावरण में असाधारण कॉमरेड चाहिए ।
*क्रान्ति एक विज्ञान है* इसकी सही वैज्ञानिक समझ से ही फासीवाद और साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ निर्णायक आन्दोलन किया जा सकता है । सोवियत क्रान्ति ने सारी दुनिया के मेहनतकशों के आन्दोलन को वैज्ञानिक समझ के साथ ऊर्जा दी । आज भी भारत में फासीवाद का प्रखर प्रतिरोध करने हेतु सोवियत क्रान्ति की चेतना हमारी प्रेरक है ।
आज की संगोष्ठी कार्यक्रम में कॉम संजीव राजपूत, कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम अशोक पाठक, कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम अनवर खान, कॉम आनंद ठाकुर, कॉम जालिम सिंह, कॉम बारेलाल पाल,कॉम भूपेश पलरिया, कॉम विनोद वर्मा, कॉम उदय कौशल, कॉम लाला राम, कॉम ज्ञान देवी वर्मा, कॉम दुर्गा मौर्य ,आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।