आईटीएम ग्वालियर में हुआ ‘एलुमनाई मीट-2026‘ का आयोजन


- पूर्व छात्र-छात्राएं आईटीएम ग्वालियर की सबसे बड़ी पूंजी और गौरव हैंः मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चैहान

- एलुमनाई नेटवर्क संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यावसायिक पहचान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैः डीन एकेडमिक्स डाॅ. एसएस चैहान

- एलुमनाई मीट वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी जुड़ाव का एक प्रभावी मंच हैः डीएसडब्ल्यू डाॅ. नितिन दीक्षित

- पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव किए साझा

ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर (इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट) के सिथौली परिसर में ‘एलुमनाई मीट-2026‘ का आयोजन एलुमनाई एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। ‘रीयूनाइट, रीलिव, रिग्नाइट‘ थी पर आयोजित इस समारोह में एलमनाई (पूर्व छात्र-छात्राएं) ने पूरे उमंग और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईटीएम ग्वालिर के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक्स डाॅ. एसएस चौहान, डीएसडब्ल्यू डाॅ. नितिन दीक्षित, डीन एलुमनी अफेयर्स डाॅ. श्यामबाबू सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
पूर्व छात्र-छात्राएं आईटीएम ग्वालियर की सबसे बड़ी पूंजी और गौरव हैंः मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चौहान
आईटीएम ग्वालियर के सिथौली परिसर में ‘एलुमनाई मीट-2026 का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से हुआ। जहां स्वागत भाषण के बाद अतिथियों एवं एलुमनाई का परिचय देने के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर आईटीएम ग्वालियर के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके छात्र-छात्राओं की सफलता, उपलब्धियां और समाज में उनके योगदान से होती है। पूर्व छात्र-छात्राएं आईटीएम ग्वालियर की सबसे बड़ी पूंजी और गौरव हैं। एलुमनाई मीट जैसे आयोजन संस्थान और पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच भावनात्मक एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
एलुमनाई नेटवर्क संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यावसायिक पहचान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैः डीन एकेडमिक्स डाॅ. एसएस चौहान
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डाॅ. एसएस चौहान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और पूर्व छात्र-छात्राओं के अनुभवों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एलुमनाई नेटवर्क संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यावसायिक पहचान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व छात्र-छात्राओं का अनुभव, मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ी जानकारी वर्तमान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
एलुमनाई मीट वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी जुड़ाव का एक प्रभावी मंच हैः डीएसडब्ल्यू डाॅ. नितिन दीक्षित
आईटीएम ग्वालियर के सिथौली परिसर में आयोजित ‘एलुमनाई मीट-2026 के दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. नितिन दीक्षित ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एलुमनाई मीट वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी जुड़ाव का एक प्रभावी मंच है।
वहीं डीन एलुमनी अफेयर्स डॉ. श्यामबाबू ने एलुमनाई एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र-छात्राओं को संस्थान से निरंतर जोड़ना, उनके अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाना तथा मेंटरशिप, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और करियर मार्गदर्शन के अवसर विकसित करना ।सनउदप छमजूवता के प्रमुख उद्देश्य हैं।
पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव किए साझा
आईटीएम ग्वालियर के सिथौली परिसर में आयोजित एलुमनाई मीट-2026 के दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले सहपाठियों के बीच काॅलेज के दिनों की यादों, कक्षाओं में बिताए पलों, मित्रता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जुड़े अनुभवों को साझा करने सिलसिला देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ आईटीएम ग्वालियर के साथ भविष्य में सहयोग करने की नई संभावनाओं को भी प्रोसाहित किया गया। पूर्व छात्र-छात्राओं की सफलता की कहानियां और उनके व्यावसायिक अनुभव वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत बने। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक यात्रा, करियर की उपलब्धियों और व्यावसायिक अनुभवों को साझा करते हुए आईटीएम ग्वालियर के प्रति आभार व्यक्त किया। 


posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->