कमलनाथ के नेतृत्व वाली काँग्रेस सरकार गिरने के लिये दिग्विजय सिंह जिम्मेदार नहीं - भारतीय
ग्वालियर । मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 2020 में गिरने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ बराबर के जिम्मेदार है, इन समाचारों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष रहे गोपीलाल भारतीय ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के लिये दिग्विजय सिंह रत्ती भर भी जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि दिग्विजय सिंह कोई कांग्रेस हाईकमान नहीं थे जो सिंधिया जी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना देते। उन्होंने कहा कि अगर सिंधिया मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते थे तो कांग्रेस हाईकमान को चाहिये था कि वह बिना देर किये सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना देना चाहिये था।
लेकिन ऐसा कांग्रेस हाईकमान ने क्यों नहीं किया यह गंभीर सोचनीय विषय है उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस हाईकमान सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना देते तो इसमें दिग्विजय सिंह कहीं कोई बाधक नहीं थे जबकि किसी को भी राज्य का कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और न बनाना और किसी को भी राज्य का मुख्य मंत्री बनाना, न बनाना यह कांग्रेस हाईकमान के अधिकार का विषय है। जो कांग्रेस हाईकमान ने अपने अधिकार का समय रहते उपयोग नहीं किया और कांग्रेस हाईकमान द्वारा समय पर निर्णय न लेने के चलते सरकार गिर गई। गोपीलाल भारतीय ने कहा कि अब 2028 केचुनावों से पहले इस प्रकार के आरोप लगाने का समय नहीं है जबकि सच्चाई यह है कि दिग्विजय सिंह ने आखिरी वक्त तक कांग्रेस सरकार गिरने से बचाने के लिये पूरी ताकत लगा दी गई थी।