मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट में एन.सी. माखीजानी टीम और राजमाता सिंधिया टीम ने हासिल की विजय

चारों ओर गर्मजोशी और उत्साह का वातावरण था। हवा में जैसे खेल भावना घुल मिल गई हो। गेंद और बल्ले की लड़ाई में कौन भारी पड़ेगा इसकी चर्चा में लगे थे लोग। मौका था रविवार को जीवाजी क्लब में आयोजित सिंधु सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का। आठ टीमों के बीच आयोजित इस टूर्नामेंट की विशेषता यह रही कि महिलाओं की दो टीमों के बीच भी एक मैच खेला गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई और राजमाता सिंधिया टीमों के बीच खेले गए मैच में राजमाता सिंधिया टीम ने विजय हासिल की। टूर्नामेंट का उद्घाटन मिसेज इंडिया पूनम सप्रा ने टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने किया। 
इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा इस प्रकार के आयोजन खेल भावना एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करते हैं। आपस की बॉन्डिंग भी ऐसे आयोजनों से मजबूत होती है। स्वागत भाषण संस्थापक अध्यक्ष कमल माखीजानी ने दिया। उल्लेखनीय है कि सभी टीमों का नामकरण समाज के दिवंगत समाज सेवियों के नाम से किए गए थे। एन.सी. माखीजानी, श्यामलाल कुकरेजा, लीलाराम करारा, श्रीचन्द्र बलेचा, श्रीचन्द्र जैसवानी, गंगाराम रोहिरा, नंदलाल हासवानी और गोविन्दराम गाबरा के नामों से टीम ने क्रिकेट मैच खेले। नॉकआउट आधार पर खेले गए मैचों में फाइनल मैच एन.सी. माखीजानी टीम एवं नंदलाल हासवानी टीम के बीच खेला गया। जिसमें एन.सी. माखीजानी टीम ने 4 विकेट से विजय हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल के मैन ऑफ़ द मैच वैभव तलरेजा रहे। जबकि मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट मनीष कुंदवानी रहे। इसी प्रकार विभिन्न मैचों में संगीत पार ।प्यानी, डॉ. संदीप कारडा, अंकित वाटवानी, चिराग पारप्यानी, रिया दुसेजा, मैन ऑफ़ द मैच रहे। इसके अलावा बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड रवि बनवारी ने जीता। 
इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, सचिव संगीत पारप्यानी, दिलीप गेही, पीतांबर लोकवानी, डॉ. रमेश पंजवानी, ओमप्रकाश कुकरेजा, आनंद करारा, डॉ. भीष्म जेसवानी, डॉ. अशोक मसंद, डॉ. हर्ष सुखवानी, संयोजकगण, अंकित वाटवानी, सन्दीप गाबरा, मनीष कुंदवानी, कैलाश चावला, श्याम रोहिरा, सुरेश आहूजा, गोपाल छाबड़ा, जयराम ठक्कर, मनीष परसरामानी, जय जयसिंघानी, आनंद भाटिया, अनिल थारानी, राजेश कालरा आदि ने अतिथियों का स्वागत एवं पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जमीयत गेही, गोपी बच्चानी अमित चौएथानी, सनी होतवानी, दीपक जैसवानी, विजय बलेचा, डॉ. नवीन गुरुबक्शानी, अमित भागवानी, नितिन कालानी, नरेश रामानी, दयानंद तलरेजा, मयंक लोकवानी, मयूर गेही, राजकुमार जोतवानी, कपिल तलवार, डॉ. सौरभ पारप्यानी, प्रकाश पहलाजवानी, शिव संतवानी, नरेंद्र रोहिरा, विशाल हुंदवानी, नीलेश शेतवानी, गौतम भागचंदानी आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->