ISSICON 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने बढ़ाया GRMC ग्वालियर का गौरव

– एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेन मेडिसिन पर दिया विशेषज्ञ व्याख्यान  
नई दिल्ली| नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल ली मेरिडियन में 21 एवं 22 नवंबर 2026 को आयोजित ISSICON 2026 – 26th Annual Conference of the Spinal Cord Society (International Conference on Spine and Spinal Cord Injury) में गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (GRMC), ग्वालियर के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, पेन स्पेशलिस्ट एवं पेन क्लिनिक के नोडल ऑफिसर डॉ. शक्ति सिंघल ने महत्वपूर्ण शैक्षणिक सहभागिता निभाकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
यह गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के लिए एक ऐतिहासिक एवं विशेष अकादमिक उपलब्धि रही। विभाग के इतिहास में पहली बार किसी एसोसिएट प्रोफेसर ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्पाइन एवं स्पाइनल कॉर्ड इंजरी कॉन्फ्रेंस में पेन मेडिसिन एवं स्पाइन सर्जरी के बाद दर्द प्रबंधन पर विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सत्रों की अध्यक्षता भी की। इस उपलब्धि के माध्यम से GRMC ग्वालियर के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंच पर हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम “Spine and Spinal Cord Injury Horizons 2026 – Global Innovation, Integration & Excellence” थी। सम्मेलन का आयोजन श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रख्यात स्पाइन सर्जन, न्यूरोसर्जन, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट एवं पेन स्पेशलिस्ट ने सहभागिता की।
सम्मेलन के दौरान डॉ. शक्ति सिंघल को विभिन्न महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सत्रों की अध्यक्षता एवं सेशन चेयर करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने विशेष रूप से Endoscopic Spine Surgery, Miscellaneous and Paraplegia after Thoracic Epidural Steroid Injection तथा विभिन्न सर्जिकल सत्रों की अध्यक्षता की। इन सत्रों में आधुनिक स्पाइन सर्जरी की तकनीकों, संभावित जटिलताओं, रोगी सुरक्षा एवं स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के प्रबंधन पर विशेषज्ञों के बीच विस्तृत वैज्ञानिक चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त डॉ. सिंघल ने “Spine Beyond Pain Score: Optimizing Pain and Functional Recovery After Spine Surgery” विषय पर विस्तृत एवं विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी, Functional Independence, Mobility, Rehabilitation, Quality of Life तथा दीर्घकालिक परिणामों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने Multimodal Analgesia, Opioid-Sparing Techniques, आधुनिक Pain Management, ERAS (Enhanced Recovery After Surgery) प्रोटोकॉल तथा Multidisciplinary Approach की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक स्पाइन सर्जरी का वास्तविक उद्देश्य केवल दर्द कम करना नहीं, बल्कि मरीज को शीघ्र, सुरक्षित एवं बेहतर कार्यात्मक जीवन की ओर वापस लाना है। अधिष्ठाता डॉ आर के एस धाकड ने डॉ शक्ति सिंघल को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहली बार विभागीय स्तर पर इस प्रकार का प्रतिनिधित्व, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं वैज्ञानिक सत्रों की अध्यक्षता करना गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. शक्ति सिंघल की यह सहभागिता चिकित्सा शिक्षा, एनेस्थीसियोलॉजी एवं पेन मेडिसिन के क्षेत्र में GRMC ग्वालियर की बढ़ती अकादमिक सक्रियता और पहचान को प्रदर्शित करती है।

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->