जल संरक्षण का संदेश लेकर रामौआ डेम पहुंचे विद्यार्थी, किया श्रमदान

ग्वालियर। जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा निरंतर जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में Little Angels School के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम की टीम के साथ रामौआ डेम पर पहुंचकर श्रमदान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए श्रमदान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उन्होंने स्वच्छ जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन को भी जल के महत्व के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान  नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं वाटर वूमेन श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->