गांधी शिल्प बाजार का नेशनल अवार्डी विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन ,40 शिल्पी लेकर पहुंचे हस्तनिर्मित उत्पाद



ग्वालियर। मेला सूर्य नमस्कार चौराहा स्थित दस्तकारी हाट परिसर में गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दीपक विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विकास आयुक्त कार्यालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक अर्चित सहारे थे। इस मौके पर हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंधक केके गौतम, समाजसेवी आईएस चौहान, एचपीओ अभिजीत कुमार, राधिका वेलफेयर सोसाइटी के कृष्णकांत समाधिया एवं लखन सिंह मौजूद रहे।

इस मौके अर्चित सहारे ने कहा कि विकास आयुक्त कार्यालय हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टॉल की व्यवस्था करता है, ताकि शिल्पी अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकें और उन्हें बिक्री के लिए बेहतर मंच मिल सके।

बाजार में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 40 शिल्पी अपने हस्तनिर्मित उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। यहां पारंपरिक वस्त्रों, साड़ियों, जरी वर्क, जूट बैग, एम्ब्रॉयडरी, वॉल हैंगिंग और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं की विविधता देखने को मिल रही है। चंदेरी, महेश्वरी, भागलपुरी, बनारसी और कोसा सिल्क सहित विभिन्न प्रकार के वस्त्र भी उपलब्ध हैं।

गांधी शिल्प बाजार 26 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। इसका उद्देश्य हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ शिल्पियों को बिक्री का अवसर उपलब्ध कराना है।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->