वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर साडा अध्यक्ष शर्मा ने किया माल्यार्पण, चल समारोह में भी हुए शामिल


ग्वालियर । वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने गांधी रोड स्थित वीरांगना झलकारी बाई पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात वे पाताली हनुमान हजीरा  पर आयोजित चल समारोह में शामिल हुए और वीरांगना के शौर्य, साहस एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। 
इस अवसर पर 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र रिपुदमन सिंह तोमर एवं उनके भतीजे हितांशु तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। चल समारोह में उत्साह के साथ शामिल होकर लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस और ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया ओर चलसमारोह का स्वागत किया । 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना झलकारी बाई का योगदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका त्याग, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->