वाहन कारोबारियों को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का भरोसा, सीएम डॉ मोहन यादव से करेंगे 50% छूट की पैरवी



ग्वालियर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, जल्द स्वीकृति दिलाने का आग्रह

ग्वालियर :- ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत आरटीओ टैक्स छूट लागू कराने के लिए ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने सरकार के स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छूट का लाभ दिलाने और नवंबर में ही इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कराने की मांग को लेकर ग्वालियर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन और ऑटोमोबाइल डीलर्स के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। कारोबारियों ने 29 रेसकोर्स रोड स्थित उनके निवास पर ज्ञापन सौंपा। तोमर ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर छूट की स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।
व्यापारियों ने बताया कि ग्वालियर का ऐतिहासिक व्यापार मेला प्रदेश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। मेले में वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट मिलने से पिछले वर्षों में ऑटोमोबाइल कारोबार को काफी बढ़ावा मिला है। इससे वाहन बिक्री में वृद्धि के साथ सरकार के राजस्व में भी इजाफा हुआ है। छूट का लाभ लेने के लिए ग्वालियर-चंबल संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों से भी ग्राहक मेले में वाहन खरीदने पहुंचते हैं। डीलर्स का कहना था कि आगामी मेले को लेकर ग्राहकों में अभी से टैक्स छूट की उम्मीद है। ऐसे में यदि सरकार की ओर से समय पर निर्णय नहीं लिया जाता है तो वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनेगी। इसका असर कारोबार पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों ने मांग की कि नवंबर में ही गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाए, जिससे वाहन डीलर्स अपनी तैयारियां पूरी कर सकें और ग्राहकों को भी छूट के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सके। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि ग्वालियर व्यापार मेले की ऐतिहासिक पहचान और व्यापारिक महत्व को देखते हुए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने यह विषय रखेंगे तथा 50 प्रतिशत आरटीओ टैक्स छूट की स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, भाजपा मध्यप्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य अशोक जैन उपस्थित रहे।
     प्रतिनिधिमंडल में ग्वालियर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के हरिकांत समाधिया, प्रमुख व्यवसायी गण मुकेश अग्रवाल ,हरिकान्त समाधिया, महेश मुदगल, श्याम गुप्ता, संजय गर्ग, एवं ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सदस्य शामिल थे।

posted by Admin
51

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->