500 बहनों को मिलेगा करवा चौथ अवार्ड 27 को, अग्रवाल समाज का दीप महोत्सव भी होगा
ग्वालियर। ग्वालियर अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 27 नवंबर, शुक्रवार को मानस भवन, ग्वालियर में दीप महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में 143वीं अग्रवाल परिचय पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही दीप महोत्सव एवं करवा चौथ अवार्ड-2026 का आयोजन होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि भारतीय संस्कृति का प्रतीक करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण रहता है, इसलिए गत 5 वर्षों से यह आयोजन निरंतर जारी है। मानस भवन में शाम 4 बजे करवा चौथ अवार्ड में 500 बहनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन महिलाओं के लिए दो प्रतियोगिताएं भी होंगी। पहली प्रतियोगिता में महिलाओं को भारतीय परिधान में खूबसूरत दुल्हन के रूप में सजकर आना है। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। दूसरी प्रतियोगिता 'कभी सास भी कभी बहू थी' विषय पर होगी, जिसमें सास-बहू की नोक-झोंक पर मंच पर सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी।
27 नवंबर को होने वाले आयोजन में अग्रवैश्य बंधुओं से शामिल होने की अपील करने वालों में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम शाह, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती बबीता अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता तायल, मीनाक्षी गोयल, मंजू गुप्ता, पुष्पा गोयल, मध्यप्रदेश अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रीति बिंदल, कविता मंगल, जिला अध्यक्ष श्रीमती शैली अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पदमा अग्रवाल, नूपुर गोयल, वर्षा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।