वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर, इनके अधिकार की रक्षा शासन व समाज का दायित्व: डॉ अवधेश प्रताप सिंह

विदिशा में ब्रह्माकुमारी समाज सेवा प्रभाग के गौरवपूर्ण वृद्धावस्था पर राज्यपाल के मुख्य आथित्य में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि वृद्धावस्था जीवन का स्वर्णिम काल है जब व्यक्ति के पास अनुभवों का अक्षय भंडार होता है। वे समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक नई पीढ़ी में संस्कारों का संवर्धन करते हैं तथा परिवार की नीव होते हैं। वे बोझ नहीं  हमारी धरोहर है उनका सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा एवं भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज व शासन का कर्तव्य है।हमारा आयोग इस दिशा  मे सतत प्रयास करता है। प्रारंभ में राजयोगिनी शैलजा दीदी संयोजक समाज सेवा प्रभाग द्वारा गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन के लिए ब्र कुमारी ईश्वरीय वि वि द्वारा संगम प्रोजेक्ट के संबंध में मुख्य वक्तव्य दिया गया। कार्यक्रम का समापन मा. राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन उपरांत हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ मुकेश टण्डन व हरिसिंह सप्रे,नगरपालिका अध्यक्ष, जिला प्रशासन के अधिकारी,राजयोगी भाई बहिने व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->