मुक्ति के लिए सत्संग की दवा और कुसंग से परहेज करें: शास्त्री


-महलगांव करौली माता मंदिर में भागवत कथा के दौरान राम-कृष्ण के जन्मोत्सव में खूब नाचे श्रद्धालु

ग्वालियर। महलगांव करौली माता मंदिर में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बुजुर्ग माताओं ने विभोर होकर नृत्य किया। जन्मोत्सव के लिए पांडाल को रंगबिरंगे गुब्वारों से सजाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्संग की दवा और कुसंग के परहेज से व्यक्ति भवसागर से मुक्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि कृष्णकथा भवसागर से पार लगाने वाली औषधि है।                             

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए पं पवन शास्त्री ने कहा कि 
जब भी धरा पर अनाचार बढ़ जाता है,तो उससे मुक्ति दिलाने भगवान अवतार लेते हैं। भगवान राम ने त्रेतायुग एवं श्रीकृष्ण ने द्वापुरयुग में अवतार लेकर प्रथ्वी को अनाचारियों से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि जिन्हें भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनने का अवसर मिलता है। उनके बच्चे कभी बीमार नहीं होते। इस कथा को सुनने से बांझ माता की भी गोद भर जाती है लेकिन हम यूरिया डालकर धरती माता को बांझ करने में लगे हुए हैं । यदि हम गौ पालन करें और अपने खेत में गाय के गोबर की खाद दें तो धरती फिर से खिल उठेगी और उसमें यूरिया डालने की जरूरत नहीं होगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज ने व्यासाचार्य पं पवन शास्त्री को साफा पहनाया। इस मौके पर महंत दिलीप शर्मा गिर्राज शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->