आईटीएम यूनिवर्सिटी में 11वां दीक्षांत समारोह शनिवार को, जुटेंगी देश की प्रतिष्ठित हस्तियां

ग्वालियर।  आईटीएम यूनिवर्सिटी का 11वां दीक्षांत समारोह शनिवार 21 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहे व देश-विदेश में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने वाले प्रतिष्ठित व अग्रणी आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर द्वारा पिछले 10 वर्षों की तरह इस बार भी विशाल आयोजन में शैक्षणिक, साहित्यिक व सामाजिक एवं फिल्म क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने ग्वालियर शहर में आ रही हैं। इनमें से कई विभूतियों को अपने-अपने क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। इस आयोजन में प्रोफेसर नागेश्वर राव (अध्यक्ष, कार्यकारी समिति, नैक एवं पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) द्वारा कन्वोकेशन एड्रेस दिया जाएगा। 
इस दीक्षांत समारोह में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के फाउंडर चांसलर रमाशंकर सिंह, चांसलर श्रीमती रुचि सिंह, प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह, वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 11वां दीक्षांत समारोह का आयोजन आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के सिथौली स्थित मुक्ताकाश मंच नाद एम्फीथिएटर में होगा। सुबह 10 बजे प्री-कन्वोकेशन आयोजित होगा, जिसमें अतिथिगण छात्र-छात्राओं से रूबरू होंगे। दोपहर 2 बजे से दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) के औपचारिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में कई छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा देश की ऐसी चुनिंदा हस्तियों को मानद उपाधियां (आॅनरिस कोजा) भी प्रदान करने जा रहे है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में नए व विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इन्हें डीलिट/डीएससी/पीएचडी अवाड्र्स प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।  प्रतिष्ठित कलाकार निलिमा शेख, पद्मश्री पं. उल्हास कशालकर, पद्मश्री भालचंद्र वनजी, हर्षवर्धन हेगडे, पद्मश्री मुजफ्फर अली, प्रख्यात कवि प्रोफेसर वसीम बरेलवी, अभिनेता सचिन पिलगांवकर, विजुअल आर्टिस्ट गनेश हलोई को प्रदान की जाएगी मानद उपाधि
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर द्वारा 11वां दीक्षांत समारोह में देश की ऐसी चुनिंदा हस्तियों को मानद उपाधियां (आॅनरिस कोजा) प्रदान करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में नए व विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इन हस्तियों में प्रतिष्ठित कलाकार निलिमा शेख, पद्मश्री पंडित उल्हास कशालकर (प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक), पद्मश्री भालचंद्र वनजी नेमाडे (लेखक, कवि, आलोचक और भाषाविद), हर्षवर्धन हेगडे (प्रतिष्ठित आर्थोपेडिक और स्पाइन सर्जन), पद्मश्री मुजफ्फर अली (फिल्मकार, फेशन डिजाइनर, कवि, आर्टिस्ट, प्रख्यात उर्दू कवि प्रोफेसर वसीम बरेलवी, सचिन पिलगांवकर (भारतीय फिल्म अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, लेखक और गायक), गनेश हलोई (विजुअर आर्टिस्ट, क्यूरेटर एंड लेखक)  के नाम शामिल हैं। इन्हें डीलिट/डीएससी/पीएचडी उपाधियों से अलंकृत किया जाएगा।  

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->