मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में 61 आवेदनों का किया निराकरण
ग्वालियर । आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे सुलभ कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का तत्काल निराकरण होने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-18 सिंधी धर्मशाला महाराज बाडा और क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-25 पुरासानी ग्राम पर आयोजित शिविर में 61 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिनका मौके पर निराकरण कराया गया।
नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-18 सिंधी धर्मशाला महाराज बाडा पर आयोजित शिविर में कामकाजी-3, दिव्यांग पेंशन-1, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-3, लाड़ली लक्ष्मी-6, ट्रेड लाईसेंस-10, नवीन जल कनेक्शन-3, सीएम हेल्प लाइन-13 सहित कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर सुनवाई करते हुए समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि संतोष बोहरे, क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश अहिरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 25 ग्राम पुरासानी में आयोजित शिविर में पेंशन के 7 आवेदन, पेयजल समस्या से संबंधित 3, संबल कार्ड-1, समग्र आईडी-4, राषन-6 एवं घरेलू कामकाजी-1 से संबंधित कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर सुनवाई करते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया गया। शिविर में क्षेत्रीय अधिकारी अजय शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।