हरसी बांध से शनिवार सुबह 11 बजे छोड़ा जाएगा सिंचाई के लिए पानीः कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर। रबी सीजन में गेहूं की फसल की तैयारी कर रहे जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। हरसी बांध से शनिवार 21 नवंबर  को सुबह 11 बजे सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुई जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक में विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर व विधायक डबरा सुरेश राजे, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री अग्निवेश सिंह व आर के भलावी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हरसी बांध की मुख्य नहर एवं हरसी हाई लेवल नहर को 21 नवंबर को प्रातः 11 बजे खोला जाएगा, जिससे नहरों के माध्यम से किसानों को रबी फसलों के पलेवा व सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि ग्वालियर जिले में रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में कुल 1,24,338 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई प्रस्तावित है, जिसमें विकासखंडवार भितरवार में 57,670 हेक्टेयर, डबरा में 30,791 हेक्टेयर, घाटीगांव में 7,300 हेक्टेयर तथा मुरार में 28,577 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। हरसी बांध से नहरों के माध्यम से पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों को खेतों में पलेवा करने तथा गेहूं की बोवनी की तैयारी में सुविधा मिलेगी।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->