लेफ्टिनेंट जनरल पुष्कर पहुंचे साईं बाबा मंदिर, की पूजा अर्चना
ग्वालियर। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर गुरूवार को ग्वालियर प्रवास पर आये थे। ग्वालियर प्रवास पर आने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर विकास नगर स्थित सुप्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ साईं भक्त मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनंद सावंत, समीर पुरी, करमवीर रावत, कमल शर्मा, बृजेश राजपूत आदि मौजूद थे।