विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के छोटे भाई के देवलोकन उपरांत निवास पर शोक व्यक्त किया
**
ग्वालियर 18 नवंबर:- भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री भगवान सिंह यादव जी के छोटे भाई श्री हरि सिंह यादव जी के निधन उपरांत आज दर्पण कॉलोनी, थाटीपुर, ग्वालियर स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं l

सर्व प्रथम उन्होंने सवर्गीय श्री यादव जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की l ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
निवास पर मौजूद पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह यादव एवं परिजनों से भेंट कर ढांडस बंधाया l
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर के साथ मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पूर्ण कार्य समिति सदस्य अशोक जैन थे l