*10 वर्षीय वीर का ढोल ताशे,पुष्प वर्षा, फूल माला, आतिशबाजी, मिठाइयां बांटकर, तिलक चंदनकर दिया आशीष*
ग्वालियर एशियन ओपन चैंपियनशिप मैं पंजाबी परिषद समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुलबीर भारद्वाज के पोत्र, उमंग- सुधांशु भारद्वाज के सुपुत्र वीर भारद्धाज ने कांस्य पदक जीतकर अपने परिवार शहर एवं देश का मान बढ़ाया, जब शहर के लोगों को ग्वालियर के इस 10 वर्षीय वीर भारद्वाज के कीर्तिमान की खबर लगी तो भारद्वाज जी के निवास राम मंदिर पर पहुंचने लगे और फोन पर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया और आज वीर भारद्वाज के दुबई से वापस ग्वालियर आने पर एयरपोर्ट से पूरे रास्ते भर लोगों ने वीर का उत्साह वर्धन करने के लिए ढोल ताशे ऊपर वर्षा फूल माला आतिशबाजी एवं तिलक चंदन कर,लड्डू, एवं मिठाइयां बाटी, घर पहुंचने से पूर्व वीर भारद्वाज ने श्री राम मंदिर पहुंचकर माता ठेका और वही श्री राम मंदिर फालका बाजार पर वीर भारद्वाज का पंजाबी परिषद समिति पंजाबी सेवा समिति, सिख समाज सहित पंजाबी समाज की समस्त बिरादरी एवं सकल ब्राह्मण महासमिति के साथ जैन समाज,क्षत्रिय समाज, शिवहरे समाज,पाल समाज, यादव समाज, जाट समाज, सिंधी समाज, खटीक समाज, सेन समाज, गुर्जर समाज, कुशवाह एवं अन्य कई समाजों के हर वर्ग ने वीर भारद्वाज का स्वागत कर उत्साहवर्धन कर उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ आशीष दिया, वीर भारद्वाज के ग्वालियर में पहली बार नगर आगमन पर सभी समाज भारी संख्या में उपस्थित रहे।

राजू पंडित, मीडिया प्रभारी