नागरिकों की समस्याएं जानने क्षेत्र में पहुंचे निगम अध्यक्ष तोमर, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

ग्वालियर । नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने बुधवार को क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेयजल, विद्युत, सीवर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष तोमर ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि नागरिकों को उनका लाभ मिल सके। साथ ही पेयजल, बिजली, सीवर और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भ्रमण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष  तोमर ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।नगर निगम अध्यक्ष तोमर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->