बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया



भोपाल, मध्य प्रदेश,: जर्मन-भारतीय संयुक्त उद्यम, बेनेकोर प्राइवेट लिमिटेड ने भोपाल में अपने नए विनिर्माण संयंत्र (मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी) का आधिकारिक उद्घाटन किया। यह कदम भारत के तकनीकी नॉनवोवन और हाइजीन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पूर्व में टी.डब्ल्यू.ई. ओ.बी.टी. प्राइवेट लिमिटेड (TWE OBT Pvt. Ltd.) के नाम से जानी जाने वाली बेनेकोर ने अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित 39,000 वर्ग मीटर के परिसर को प्रीमियम हाइजीन नॉनवोवन के एक अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित किया है।

नवीनतम उत्पादन तकनीक से सुसज्जित और स्वच्छता व गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह संयंत्र घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम नॉनवोवन सामग्री का निर्माण करेगा।

भारत के हाइजीन उद्योग में कोमलता, गुणवत्ता और उत्पाद सुरक्षा का नया स्तर

दो उन्नत एयर थ्रू बॉन्ड (एटीबी) उत्पादन लाइनों के सफल शुभारंभ के साथ, बेनेकोर भारतीय हाइजीन बाज़ार में नई तकनीकी क्षमताएं ला रही है।

यह कंपनी प्रीमियम बेबी डायपर और सैनिटरी नैपकिन के लिए अल्ट्रा-सॉफ्ट (अत्यधिक कोमल) नॉनवोवन सामग्री का उत्पादन करने वाली भारत की पहली निर्माता होगी। इससे इसके ग्राहकों को ऐसे प्रीमियम हाइजीन उत्पाद विकसित करने और बनाने में मदद मिलेगी, जो दुनिया भर के उपभोक्ताओं की बढ़ती अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं।

वैश्विक हाइजीन बाज़ार में कोमलता, गुणवत्ता और उत्पाद सुरक्षा तेजी से सबसे महत्वपूर्ण मानदंड बनते जा रहे हैं। उन्नत तकनीक में अपने निवेश के माध्यम से, बेनेकोर का लक्ष्य भारत में उद्योग के मानकों को ऊँचा उठाना और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में प्रतिस्पर्धात्मकता को मज़बूत करने में अपने ग्राहकों का सहयोग करना है।

मध्य प्रदेश सरकार का सशक्त समर्थन

इस उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअल उपस्थिति रही, जिन्होंने शिलालेख का वर्चुअल अनावरण किया। वे वर्ष 2024 में हुए इसके भूमिपूजन समारोह में भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं ने इस क्षेत्र के लिए इस निवेश के महत्व और राज्य के औद्योगिक विकास में इसके योगदान को रेखांकित किया। बैरसिया (भोपाल) के विधायक श्री विष्णु खत्री ने फीता काटकर संयंत्र का उद्घाटन किया और पूरे प्लांट का अवलोकन किया।

यह परियोजना उन्नत विनिर्माण तकनीक में एक महत्वपूर्ण निवेश का प्रतिनिधित्व करती है और औद्योगिक निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में मध्य प्रदेश की क्षमता को दर्शाती है।

एक मज़बूत जर्मन-भारतीय साझेदारी

बेनेकोर के शेयरधारकों का प्रतिनिधित्व करते हुए बेनेकोर प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन श्री रुद्र चटर्जी और टी.डब्ल्यू.ई. ग्रुप जी.एम.बी.एच. (TWE Group GmbH) के सीईओ श्री जोर्ग ओर्टमीयर उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

यह संयुक्त उद्यम दो स्थापित औद्योगिक समूहों की पूरक शक्तियों को एक साथ लाता है: भारत के ओबीटी समूह (Obeetee Group) की दीर्घकालिक विरासत और मज़बूत बाज़ार उपस्थिति, तथा जर्मनी के टी.डब्ल्यू.ई. समूह (TWE Group) का व्यापक अंतर्राष्ट्रीय अनुभव और तकनीकी नॉनवोवन में विशेषज्ञता।

भारत की विकास क्षमता में उनका साझा विश्वास, साथ ही उनके पूरक अनुभव और क्षमताएँ, बेनेकोर के दीर्घकालिक विकास के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करते हैं।

नई दिल्ली स्थित जर्मन दूतावास की आर्थिक परामर्शदाता (इकोनॉमिक काउंसलर) श्रीमती जूलिया शेलहास भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहीं, जिससे जर्मनी और भारत के बीच घनिष्ठ आर्थिक संबंधों पर प्रकाश पड़ा।

एक जर्मन-भारतीय संयुक्त उद्यम के रूप में, बेनेकोर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सृजित अवसरों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। जर्मन तकनीकी विशेषज्ञता को भारतीय औद्योगिक क्षमताओं और बाज़ार की समझ के साथ जोड़कर, इस साझेदारी का लक्ष्य भारत और दुनिया भर के ग्राहकों के लिए सतत मूल्य (सस्टेनेबल वैल्यू) तैयार करना है।

बेनेकोर के लिए एक नया अध्याय

बेनेकोर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री इंगो सोएलर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचने और नए संयंत्र में आधिकारिक रूप से उत्पादन शुरू करने पर गर्व व्यक्त किया:

“आज का दिन बेनेकोर के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। हमें भारत में उन्नत ए.टी.बी. तकनीक लाने और हाइजीन नॉनवोवन उद्योग में कोमलता, गुणवत्ता और उत्पाद सुरक्षा का एक नया मानक स्थापित करने पर गर्व है।

हमारी महत्वाकांक्षा भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार बनना है, जो उन्हें प्रीमियम हाइजीन उत्पाद विकसित करने और वैश्विक बाज़ारों में सफलतापूर्वक प्रतिस्पर्धा करने में सहायता करे।

यह निवेश भारत के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता, देश की विनिर्माण क्षमता में हमारे विश्वास और मज़बूत अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से उत्पन्न होने वाले अवसरों में हमारी आस्था को दर्शाता है।”

भोपाल संयंत्र के उद्घाटन और दो ए.टी.बी. लाइनों पर उत्पादन शुरू होने के साथ, बेनेकोर भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में प्रीमियम हाइजीन नॉनवोवन के एक अग्रणी निर्माता के रूप में स्वयं को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

posted by Admin
48

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->