अनिरुद्धाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक गुरुवार को
ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऐतिहासिक फूलबाग मैदान पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कथा में देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को फूलबाग मैदान स्थित कथा स्थल पर बैठक शाम 4 बजे आहूत की गई है। यह बैठक न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीमद कथा के संयोजक विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में संपन्न होगी।