नशामुक्त समाज के निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: बीके प्रहलाद

- अन्नकूट महाप्रसादी एवं सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह में ब्रह्माकुमारीज ने लगाई नशा मुक्ति जन जागरूकता प्रदर्शन
ग्वालियर। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा तारघर स्थित माधव मंगलम पैलेस में मुरैना क्षेत्रीय अग्रवाल विकास मंडल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट महाप्रसादी एवं सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह में नशा मुक्ति जन जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रहलाद भाई एवं बीके नमन भाई ने सैकड़ों लोगों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और सामाजिक वातावरण को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त जीवन अपनाकर ही हम स्वस्थ एवं खुशहाल समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुरैना क्षेत्रीय अग्रवाल विकास मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, वेदप्रकाश बंसल, मोहनलाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता, राघबेंद्र बंसल, अजय गोयल एवं रामदास गुप्ता का प्रदर्शनी के आयोजन में विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कई वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने नशे को समाज के लिए हानिकारक बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। विशेष बात यह रही कि तंबाकू एवं गुटखा सेवन करने वाले कुछ बुजुर्गों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेल्फी लेकर नशामुक्ति के संदेश के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के दौरान मुरैना क्षेत्रीय अग्रवाल विकास मंडल की ओर से ब्रह्माकुमारीज संस्थान के बीके प्रहलाद भाई, बीके नमन भाई एवं बीके गुप्ता जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर लगाए गए नशामुक्त भारत सेल्फी स्टैंड के साथ अनेकानेक लोगों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। सेल्फी लेने वालों में रामबाबू अग्रवाल, अशोक कुमार जैन, एम.एल. बंसल, वेदप्रकाश बंसल, अशोक गर्ग, संजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, आर.एन. गुप्ता, अनुप गोयनर , योगेन्द्र सिंघल, सुनील सिंघल, बृज अग्रवाल, पी.सी. गुप्ता, आर.के. बंसल, अभिषेक गुप्ता, अविनाश गोयल, पियूष बंसल एवं दीपक सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। अंत में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भविष्य में भी इस प्रकार की जन जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित कराने का संकल्प लिया तथा ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

posted by Admin
38

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->