बिरसा मुंडा के संघर्ष से युवा पीढ़ी को सीखने की जरूरत: प्रो. राजपूत

ग्वालियर। भगवान बिरसा मुंडा ने विषम परिस्थितियों में अपने अद्भुत नेतृत्व से जनजातीय समाज को एकजुट कर धरती, स्वतंत्रता और आत्मसम्मान के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। युवावस्था में ही उन्होंने माटी और समाज के लिए बलिदान दिया। युवाओं को उनके जीवन और विचारों को समझकर आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। यह बात जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने कही।
प्रो. राजपूत  बुधवार को जनजातीय अध्ययन एवं विकास केंद्र तथा प्राचीन भारतीय इतिहास अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चल रहे जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़े के समापन पर हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. दिनेश सिंह थे, संयोजन डॉ. शांतिदेव सिसोदिया ने किया। प्रो. दिनेश सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा मात्र 25 वर्ष की आयु में औपनिवेशिक शोषण के विरुद्ध जनप्रतिरोध के महानायक बन गए। ब्रिटिश अधिकारी और जमींदार जनजातीय समुदाय की जमीनें हड़प रहे थे। ऐसे समय में उन्होंने 'उलगुलान' का जयघोष कर मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया और जनजातीय अधिकारों की लड़ाई को जनआंदोलन बना दिया।
कुलगुरु ने उद्बोधन की शुरुआत 'जय जौहार' से की। डॉ. सिसोदिया ने कहा कि 2021 में भारत सरकार ने बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिससे नई पीढ़ी को उनके बलिदान से परिचित होने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रो. हेमंत शर्मा सहित 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

posted by Admin
54

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->